काया को लेकर जेमी में असुरक्षा की भावना

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। आने वाली फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ में अपनी छरहरी और सुडौल काया का प्रदर्शन कर करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री जेमी डोरनान कहती हैं कि वह अक्सर अपनी काया को लेकर असुरक्षा की भावना से घिर जाती हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, जेमी ने समाचार पत्र ‘आयरिश इंडिपेंडेंट’ के साथ बातचीत में अपनी असुरक्षा की भावना का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं दूसरे लोगों की तरह ही हूं, अपनी काया को लेकर मुझे असुरक्षा होती है। मुझे लगता है कि मैं बहुत दुबली हूं और आकर्षक नहीं हूं।”

फिल्म ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ के लिए कई बिंदास दृश्य फिल्मा चुकीं जेमी ने कहा, “इस फिल्म की भूमिका के लिए खुद को तैयार करने के लिए मेरे पास सिर्फ चार सप्ताह का समय था। मुझे थोड़ा ज्यादा समय चाहिए था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी अपने आप से संतुष्ट हो पाऊंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493