नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रह रहे पेशेवर लोगों के लिए 26 और 27 सितंबर को ‘स्पोर्ट्सग्राउंड डॉट इन’ कारपोरेट मानसून फुटबाल लीग का आयोजन करने जा रही है।
ग्लोबल जेनेसिस स्कूल (नोएडा) के मैदान पर आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में देश के कई नामी-गिरामी कारपोरेट हाउस हिस्सा लेंगे।
इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य काम के भागमभाग में अपने आप को खेल से अलग कर चुके लोगों को एक बार फिर से खेल के साथ जोड़ना है। स्पोर्ट्सग्राउंड डॉट इन के सह-संस्थापक बीरबल झा ने कहा, “कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसका खेल से जुड़ाव न रहा हो लेकिन ग्लोबल दुनिया में लोग काम के चक्कर में खेल और अपने सपनों को कहीं एकांत में रख देते हैं। लेकिन स्पोर्ट्सग्राउंड डॉट इन पेशेवर लोगों को एक बार फिर से उनके सपनों के साथ जोड़ने जा रहा है।”
इस शनिवार और रविवार को होने जा रहे इस कारपोरेट मानसून फुटबाल लीग में जिन 16 औद्योगिक घराने और संस्था भाग लेने जा रही हैं वे हैं- वेव, सुपरटेक, हिन्दुस्तान टाइम्स, इन्वेस्टर क्लीनिक, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, हिन्दुस्तान पॉवर, ग्रुप एम मीडिया, स्कूल व्हूप, गुलशन होम्ज, जेएम हाउसिंग, आजी ग्रुप, ग्लोबल जेनेसिस, कॉमन केज, स्पोर्ट्सग्राउंड और मीडिया ऐलेवन।
इंडिया सेवियर फाउंडेशन और स्पोर्ट्सग्राउंड डॉट इन के इस पहल ने आम पेशेवर लोगों में खेल के प्रति एक नया जुड़ाव पैदा किया है।
dharmpath.com dharmpath