कारा डेलिविंग्ने पर वृत्तचित्र बनेगा

लॉस एंजेलिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉडल से अभिनेत्री बनी कारा डेलिविंग्ने पर एक ‘अनधिकृत’ वृत्तचित्र ‘द कारा प्रोजेक्ट’ बनने जा रहा है। कारा हालांकि इसमें किसी तरह का साक्षात्कार देतीं नजर नहीं आएंगी।

वेबसाइट ‘वराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, कारा (24) की गिनती दुनिया की शीर्षमॉडलों में होती है और ‘पेपर टाउंस’ और ‘सुसाइड स्कवॉड’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भू्मिकाएं निभाने से अभिनेत्री के रूप में भी उनकी मांग बढ़ गई है।

फिल्म वितरक कंपनी रिवॉल्वर एंटरटेनमेंट इस वृत्तचित्र का निर्माण करेगी, जिसमें अभिनेत्री के करियर के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बैनर इस वृत्तचित्र को फ्रांस के कांस में आयोजित होने वाले व्यपारिक शो मिपकॉम और कैलिफोर्निया के सैंटा मोनिका स्थित अमेरिकी फिल्म बाजार के प्रकाशकों और प्रसारकों को बेच देगी।

रिवॉल्वर एंटरटेनमेंट इसे कुछ महीनों में अमेरिका और कनाडा में डीवीडी और वीडियो ऑन डिमांड सर्विस पर रिलीज करना चाहती है।

हालांकि, यह वृत्तचित्र पहले से मौजूद संग्रहित दृश्यों के आधार पर बनाई जाएगी और चूंकि अभिनेत्री से इसके लिए मंजूरी नहीं ली गई है, इसलिए वह इसमें कोई साक्षात्कार देती नहीं नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493