लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। मॉडल पोपी डेलेविन का कहना है कि उन्हें अपनी छोटी बहन और सुपर मॉडल कारा डेलेविन के सफल करियर से कोई ईष्र्या नहीं है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पॉपी का मानना है कि कारा उनके परिवार में सभी की आंखों का तारा हैं।
पॉपी ने ‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ पत्रिका को बताया, “मुझे उससे कोई ईष्र्या नहीं है। जब वह छोटी थी, मैं तभी से जानती थी कि वह कुछ खास बनेगी। वह सभी की आंखों का तारा है।”
dharmpath.com dharmpath