कारा, विंसेंट के साथ कर रही डेटिंग?

लंदन, 3 मार्च (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेत्री कारा डेलेविंगने कथित तौर पर गायक सेंट विंसेंट के साथ डेटिंग कर रही हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि 25 फरवरी को यूनिवर्सल म्यूजिक में पार्टी के बाद कारा और विंसेंट को एकदूसरे का चुंबन लेते गया था।

समाचार पत्र ‘द सन’ के मुताबिक, दोनों एक दूसरे के प्रति अपना प्रेम और लगाव छिपाने की जरा भी कोशिश नहीं कर रहे थे।

कारा और विंसेंट की मुलाकात पिछले साल दिसंबर में हुई थी।

पिछले चार महीनों में कारा तुलसा और टोक्यो सहित अन्य जगहों पर हुए विंसेंट के सात कार्यक्रमों में शामिल हुई हैं।

कारा ने हाल ही में अपनी अंगूठी वाली अंगुली पर विंसेंट के असली नाम के शुरुआती अक्षर ‘एसी’ का टैटू बनवाया था। जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493