कारोबारी के रूप में पहचाना जाना पसंद : पेरिस हिल्टन

लॉस एंजेलिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। सोशलाइट और पूर्व रियलिटी स्टार पेरिस हिल्टन का कहना है कि वह रियलिटी टीवी स्टार के बजाए कारोबारी कहलाना ज्यादा पंसद करेंगी।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हिल्टन ने हार्प बाजार पत्रिका के साथ बातचीत में अपनी पार्टी गर्ल इमेज से हटकर कारोबारी के रूप में जीवन जीने के बारे में बात की।

हिल्टन ने कहा, “मैं कारोबारी के तौर पर पहचान बनाना चाहती हूं। मैं रियलिटी टीवी स्टार के तौर पर पहचाना जाना पसंद नहीं करती। यह तो सुनने में ही अच्छा नहीं लगता।”

हिल्टन ने का, “मैं अपने कारोबार पर बहुत ध्यान दे रही हूं।”

पेरिस हिल्टन की कंपनियों में तीन होटल, 20 से अधिक लोकप्रिय परफ्यूम, उनकी अपनी एक्सेसरीज लाइन आदि हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493