कार्टुन नेटवर्क इंटरप्राइजेज का वनेसा केयर के साथ लाइसेंसिंग करार

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया कंपनी टर्नर इंटरनेशनल की लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग इकाई कार्टून नेटवर्क एंटरप्राइजेज (सीएनई) ने भारत में पहली बार ‘डेनवर सुपरमैन’ डिओडरेंट की रेंज पेश करने के लिए पर्सनल केयर उत्पाद कंपनी वनेसा केयर के साथ लाइसेंसिंग का करार किया है। कंपनी ने यह जानकारी यहां बुधवार को दी।

कंपनी द्वारा इस मौके पर जारी एक बयान के मुताबिक, वनेसा केयर के मुख्य विपणन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने कहा, “हमें सीएनई से जुड़ते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम नवायार के जरिए अपने उपभोक्ताओं को हमेशा ही ऐसे विश्वस्तरीय उत्पाद उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो पहले कभी भी भारत में पेश नहीं किए गए हों। हम बाजार के अनुकूल उत्पादों को बढ़ाकर निरंतर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करना जारी रखेंगे।”

टर्नर इंटरनेशनल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दक्षिण एशिया कारोबार के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जैन ने कहा, “सीएनई को हाल ही में दक्षिण एशिया के लिए वार्नर ब्रदर्स कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (डब्ल्यूबीसीपी) पोर्टफोलियो का मास्टर लाइसेंसी नियुक्त किया गया है। वनेसा केयर के साथ इस करार से डब्ल्यूबीसीपी ब्रांडों एवं सुपरमैन का नए और दिलचस्प वर्गों में विस्तार करने में मदद मिलेगी।”

बयान में कहा गया है कि डेनवर सुपरमैन श्रंखला के डिओडरेंट की दो किस्में -डेनवर सुपरमैन पॉवर और डेनवर सुपरमैन स्ट्रेंथ- 150 मिली लीटर के स्प्रे बोतल में देशभर के स्टोरों में उपलब्ध करा दी गई हैं। स्प्रे बोतल की कीमत 250 रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493