मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस और कार्टून नेटवर्क ‘बच्चे पुलिस बुलाएंगे’ अभियान के लिए साथ आए हैं।
एक बयान के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक गाइड परियोजना शुरू किया है, जिसका मकसद वयस्कों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अभियान के हिस्से के रूप में दो वीडियो का अनावरण किया गया। ये चैनल के शो ‘रोल नंबर-21’ के लोकप्रिय चरित्र कृष के जरिए बच्चों को यातायात के नियम और अजनबी लोगों से सुरक्षा के बारे में जानकारी देंगे।
मुंबई के पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगिकर ने कहा, “हमारे बच्चों के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने की कोशिश में इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को सामाजिक नियम-कायदों के प्रति जागरूक व जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें शिक्षित करना है। हम उन्हें सभी सही जानकारियों के साथ सक्षम बनाना चाहते हैं, ताकि वे अच्छी तरह से एक जानकार नागरिक बनें और उदाहरण देख आगे बढें।”
dharmpath.com dharmpath