अटलांटा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी रैपर व गायिका कार्डी बी ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।
अटलांटा, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी रैपर व गायिका कार्डी बी ने अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।
‘टीएमजेड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्डी ने इंस्टाग्राम पर गर्भावस्था के दौरान की एक न्यूड तस्वीर पोस्ट कर बेटी के जन्म की सूचना दी। बेटी का जन्म मंगलवार को हुआ।
कार्डी और उनके रैपर पति ऑफसेट ने बेटी का नाम कियारी केंड्रल सेफस रखा है।
कार्डी (25) ने अप्रैल में ‘सैटरडे नाइट लाइव’ में प्रस्तुति के दौरान गर्भवती होने की पुष्टि की थी।
कार्डी बी और ऑफसेट ने सितंबर 2017 में शादी रचाई थी। ऑफसेट (26) अपने पिछले संबंधों से दो बेटों और एक बेटी के भी पिता हैं।
dharmpath.com dharmpath