कार्लोस संताना संग ए.आर. रहमान ने दी प्रस्तुति

सैन फ्रांसिस्को, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्कर जीत चुके संगीतकार ए.आर रहमान ने दिग्गज संगीतकार कार्लोस संताना संग प्रस्तुति दी। रहमान उनके साथ दी गई प्रस्तुति को ‘अद्भुत’ मान रहे हैं।

रहमान ने शुक्रवार को फेसबुक पर इस बात का उल्लेख किया कि उन्होंने कई ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके कलाकार के साथ प्रस्तुति दी।

इसके साथ अलावा, रहमान ने संगीतकार के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

तस्वीर का शीर्षक रहमान ने लिखा, “डियर मिस्टर संताना। आज रात आपके साथ प्रस्तुति शानदार रही। बहुत सारा प्यार।”

रहमान और संताना गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक समारोह में एक साथ मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493