कार्वाहाल के फीफा विश्व कप में खेलने पर संदेह

मेड्रिड, 27 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के डिफेंडर दानी कार्वाहाल चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। कार्वाहाल को शनिवार रात इंग्लिश क्लब लिवरपूल के खिलाफ यूरोपीय चैम्पियंस लीग के फाइनल में चोट लगी थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कर्वाहाल को चोट के कारण हाफ टाइम से कुछ मिनट पहले मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। उनकी गैरमौजूदगी में भी रियल ने 3-1 खिताब पर कब्जा किया।

शरुआती जांच के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट आई है लेकिन आगे की जांच के बिना यह नहीं कहा जा सकता कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।

इस घटना से स्पेन के कोच जूलन लोपेतेगुई के सामने कार्वाहाल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को चुनने की समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि जिस प्रकार की चोट कार्वाहाल को लगी है उसे ठीक होने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लगता है। स्पेन अपना पहला मैच 15 जून को पुर्तगाल के खिलाफ खेलेगी।

कर्वाहाल को एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ हुए 2016 चैम्पियंस लीग फाइनल में चोट लगी थी जिसके कारण वह 2016 यूरोपीय चैम्पियंशिप में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493