कार दुर्घटना के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए विल फेरेल

लॉस एंजेलिस, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता विल फेरेल 13 अप्रैल को हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।

लॉस एंजेलिस, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता विल फेरेल 13 अप्रैल को हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कैलिफोर्निया में वीई डे के मौके पर गुरुवार को 50 वर्षीय अभिनेता पहली बार सार्वजनिक रूप से मेसी हेंसली (प्रेसिडेंशियल एक्सपर्ट) के साथ फोरम में उपस्थित भीड़ से बात करने के लिए नजर आए।

फेरेल ने नीली शर्ट और जीन्स पहन रखी थी।

पिछले सप्ताह फेरेल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें उनके दोस्त भी मौजूद थे।

फेरेल के प्रतिनिधि के अनुसार, अभिनेता को दुर्घटना वाले दिन ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, हालांकि उनके कार चालक और एक अन्य सहयोगी स्थिर हालत में अस्पताल में भर्ती रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493