नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी ऑनलाइन ऑटोमोबाइल बाजार ड्रूम ने रियल-टाइम आधार पर अल्पकालिक लोन प्रदान करने वाले एक अभिनव उपभोक्ता लेंडिंग प्लेटफार्म केशकेयर के साथ साझेदारी की है।
ड्रूम पर शेवरले, स्कॉडा, निस्सान, डटसन, महिन्द्रा और हीरो इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों के चारपहिया व दुपहिया वाहन उपलब्ध है। वित्तीय भार को कम करने के लिये, ड्रूम और कैशकेयर ने योग्य खरीददारों के लिए पूर्व-स्वीकृत लोन ऑफर करने का भी निर्णय लिया है। वाहन की कीमत का 70 प्रतिशत तक के लोन 3-12 महीने की लोन अवधि के साथ उपलब्ध होते हैं।
ड्रूम के सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष (व्यापार विकास) ऋषभ मलिक ने कहा, “नये वाहनों के कैटगरी के लांच होने के साथ, उत्पादों की उपलब्धता को और आगे बढ़ाने के लिये हमने कैशकेयर के साथ साझेदारी की है। 0 प्रतिशत एपीआर का आरंभिक ऑफर वाकई लाजवाब है और उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है।”
कैशकेयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास सेकरी ने आगे कहा, “ड्रूम ऑटोमोबाइल खरीद-बिक्री बाजार में एक महत्वपूर्ण बाजार इनोवेटर के रूप में उभरा है। एक रिअल-टाइम वित्त प्रदाता के रूप में कैशकेयर लोन के दिक्कतों से मुक्त और तुरंत आवंटन की कार खरीददारों की जरूरतों को समझता है। हमें ड्रूम के साथ साझेदारी करके इस त्यौहारी मौसम में ग्राहकों को अपना ड्रीम वाहन अपने घर लेने जाने में उनकी मदद करने की उम्मीद है।”
इसके अलावा, इससे खरीदे जाने वाले प्रत्येक वाहन पर एक साल की उत्पादक वॉरंटी भी उपलब्ध है, ऑर्डर देने के 30 दिनों के भीतर इन वाहनों की डिलिवरी कर दी जाती है।
dharmpath.com dharmpath