जेनेवा, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि काला धन और कर चोरी की समस्या का निदान करना भारत और स्विट्जरलैंड के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है।
मोदी ने यहां स्वीट्जरलैंड के राष्ट्रपति जोहान श्नाइडर-अम्मान के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “काला धन और कर चोरी की समस्या का निदान करना हमारे देशों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है।”
मोदी कतर की राजधानी दोहा से स्विटजरलैंड पहुंचे हैं। पांच देशों के दौरे पर निकले मोदी इससे पहले अफगानिस्तान और कतर का दौरा पूरा कर चुके हैं।
मंगलवार को वह अमेरिका में होंगे। वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से ह्वाइट हाउस में मिलेंगे।
dharmpath.com dharmpath