‘काला’ में रजनीकांत के साथ हुमा की जोड़ी नहीं

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। आगामी गैंगस्टर फिल्म ‘काला’ से तमिल सिनेमा में आगाज करने जा रही अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस फिल्म में रजनीकांत की हीरोइन के रूप में नजर नहीं आएंगी।

चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। आगामी गैंगस्टर फिल्म ‘काला’ से तमिल सिनेमा में आगाज करने जा रही अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस फिल्म में रजनीकांत की हीरोइन के रूप में नजर नहीं आएंगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में हुमा रजनी सर की प्रेमिका की भूमिका में नहीं हैं। उनकी (रजनीकांत) जोड़ी ऐस्वरी राव के साथ है, जबकि हुमा महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।”

प. रंजीत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेत्री (हुमा) जरीना नाम की महिला का किरदार निभाएंगी।

सूत्र ने बताया कि फिल्म में नेता की भूमिका के लिए नाना पाटेकर को लेने में हुमा ने रजनीकांत की मदद की।

फिल्म ‘काला’ में रजनीकांत एक गैंगस्टर और झुग्गी बस्ती के लोगों के मददगार के रूप में नजर आएंगे। फिल्म ‘कबाली’ के बाद निर्देशक रंजीत के साथ अभिनेता की यह दूसरी फिल्म है।

फिल्म के निर्माता धनुष हैं। इस फिल्म में अंजली पाटिल, पंकज त्रिपाठी आदि कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493