काले कपड़ों में असहज महसूस करती हैं लोंगोरिया

लॉस एंजेलिस, 13 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री इवा लोंगोरिया काले कपड़े पहनना पसंद नहीं करती, क्योंकि इस रंग के कपड़ों में वह असहज महसूस करती हैं।

लॉस एंजेलिस, 13 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री इवा लोंगोरिया काले कपड़े पहनना पसंद नहीं करती, क्योंकि इस रंग के कपड़ों में वह असहज महसूस करती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, लोंगोरिया (42) का मानना है कि जिन कपड़ों को वह पहनती हैं, वे उनके मनोभावों को बढ़ाते हैं। गहरे रंग के बोरिंग कपड़ों में वह असहज और अनाकर्षक महसूस करती हैं।

लोंगोरिया ने ‘हेल्थ मैगजीन’ को बताया, “मैं काले रंग के कपड़े पहनने को लेकर सहज नहीं हूं। मुझे ये बोरिंग लगते हैं और मैं इनमें खूबसूरत महसूस नहीं करती। आपके कपड़े वास्तव में आपकी भावनाओं को बढ़ाते हैं। चाहे वह अच्छी हों या बुरी।”

टीवी शो ‘डेस्परेट हाउसवाइव्ज’ की अभिनेत्री ने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में वह जींस, सिल्क शर्ट, हील्स और ब्लेजर या कोई साधारण परिधान पहनती हैं, जिसे वह ‘ओनेजी’ कहती हैं।

उन्होंने बताया कि वह इसे ‘ओनेजी’ इसलिए कहती हैं, क्योंकि इन कपड़ों में वह तुरंत तैयार हो जाती हैं और इनके साथ पहनी जाने वाली एक्सेसरीज के बारे में भी नहीं सोचना पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493