काश! कीथ से पहले मिली होती : निकोल

लॉस एंजेलिस, 10 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि पति कीथ अर्बन से वह थोड़ा पहले मिली होतीं तो अच्छा होता, क्योंकि तब उनके पास बड़ा परिवार होता।

निकोल (48) और गायक अर्बन (47) दो बेटियों संडे रोज और फेथ के माता-पिता हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार निकोल ने पत्रिका ‘वोग’ को बताया, “काश! मैं अपने पति से थोड़ा पहले मिली होती, तो हमारे पास आज बड़ा परिवार होता। मेरा मतलब है कि यदि हम पहले मिले होते तो आज शायद चार बच्चों के माता-पिता होते और यह कमाल की बात होती।”

निकोल अपने पहले पति टॉम क्रूज के साथ एक बेटी इसाबेला जेन और एक बेटे कॉन्नर को गोद भी ले चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493