काश मैं धनुष से पहले मिला होता : बाल्की

चेन्नई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार आर. बालकृष्णन उर्फ बाल्की की नजर में धनुष देश के सर्वाधिक ‘प्रतिभावान अभिनेताओं’ में से एक हैं। फिल्म ‘शमिताभ’ के निर्देशक बाल्की को अफसोस है कि वह धनुष से पहले नहीं मिले। उनका कहना है कि यदि वह उनसे पहले मिले होते तो उनके साथ और अधिक फिल्में बना पाते।

बाल्की ने आईएएनएस से कहा, “मैं अब तक भारतीय सिनेमा के जितने भी अभिनेताओं से मिला हूं, उनमें धनुष सर्वाधिक प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक हैं। कोई भी फिल्मकार उनके साथ मिलकर बहुत कुछ नया कर सकता है। काश! मैं उनसे अपनी जिंदगी में पहले मिला होता। यदि ऐसा हुआ होता तो मैं उनके साथ और अधिक फिल्में बना सकता था।”

‘शमिताभ’ धनुष की ‘रांझणा’ के बाद हिन्दी भाषा की दूसरी फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं। इस फिल्म से कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन भी अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं।

धनुष ने फिल्म में मूक चरित्र निभाया है, जिसे अमिताभ ने आवाज दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493