कासिलास को जाने देना गलत था : पेरेज

मेड्रिड, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड फुटबाल क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने स्वीकार किया कि दिग्गज गोलकीपर और पूर्व कप्तान इकेर कासिलास को टीम से जाने देना गलत फैसला था।

कासिलास स्पेन की टीम के गोलकीपर तथा कप्तान थे और उन्होंने जुलाई में पुर्तगाल के फुटबाल क्लब पोरटो के साथ करार किया। कासिलास ने इस बात को साफ किया था कि उन्हें रियल से जबरन नहीं निकाला गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रपट के अनुसार कासिलास सेंटियागो बर्नाब्यू में 12 जुलाई को एक संवाददाता सम्मेलन में अकेले पहुंचे और रोते हुए एक बयान पढ़ा था। इसके अगले दिन वह पेरेज के साथ पिच पर पहुंचे जहां उनके प्रशंसकों ने उन्हें विदाई दी थी।

पेरेज ने शुक्रवार को कहा, “कासिलास का टीम से जाना अच्छा नहीं रहा गलती मेरी थी और इसीलिए मैंने उन्हें उस दिन दोपहर में बुलाकर बात की और उनकी विदाई को अगले दिन के लिए बढ़ा दिया ताकि उन्हें टीम से अच्छे तरीके से विदा किया जाए।”

अध्यक्ष ने कहा, “इन सब में मैं खुद को दोषी मानता हूं क्योंकि उन्होंने जो मांगा हमने वहीं किया और यह फैसला गलत हो गया। उनका टीम से जाना सही नहीं था।”

कासिलास के टीम से जाने और मैनचेस्टर युनाइटेड से दे गिया के साथ करार न होने के बाद ऐसा लग रहा है कि कोस्टा रिका के केल्योर नवास इस सत्र में टीम के लिए एक प्रमुख गोलकीपर के तौर पर खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493