कास्टीलान ने कहा, स्पेन में खेलने का सपना पूरा हुआ

मेड्रिड, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीनी स्ट्राइकर फाकुंडो कास्टीलान ने कहा है कि स्पेन में पेशेवर फुटबाल खेलने का सपना पूरा हो गया।

कास्टीलान ने आने वाले सीजन के लिए गेटाफे के साथ करार किया है। वह कहते हैं कि स्पेन में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है।

कास्टीलान को गुरुवार को उनके नए क्लब गेटाफे ने मीडिया के सामने पेश किया। इस दौरान कास्टीलान ने कहा कि वह क्लब को जीत दिलाने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

कास्टीलान ने कहा कि ला लीगा में वापसी के प्रयास में जुटे गेटाफे के लिए सीजन से पहले होने वाले दोस्ताना मैच काफी अहम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493