काहिरा, 9 मई (आईएएनएस)। मिस्र की राजधानी के मध्य में सोमवार को एक पुराने होटल में आग लग गई। सांस लेने के दौरान धुआं अंदर चले जाने से 77 लोगों की तबियत खराब हो गई। यह आग अल-अताबा के पास लगी थी और बहुत जल्द पास के बाजार तक फैल गई।
मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मुजाहिद ने एफे न्यूज को बताया कि 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शेष का वहीं इलाज किया गया।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आग छह मंजिला होटल से शुरू हुई थी जिसे खाली कराके इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
बचाव दलों ने आग पर काबू पा लिया है। सुरक्षा बलों को अभी यह पता लगाना है कि आग किस वजह से लगी।
dharmpath.com dharmpath