किंग्स कप के क्वार्टर फाइनल में बार्सिलोना

बार्सिलोना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सेल्टा वीगो को नॉकआउट दौर के दोनों चरणों में 6-1 के औसत परिणाम से मात देकर बार्सिलोना ने किंग्स कप टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्सिलोना ने दूसरे चरण के मैच में वीगो को 5-0 से मात दी।

अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 13वें और 15वें मिनट में दो गोल दागकर बार्सिलोना को वीगो के खिलाफ 2-0 की बढ़त दी। ये दोनों गोल मेसी ने एल्बा की मदद से किए थे।

इसके बाद, मेसी ने इस मदद का शुक्रिया मदद से ही किया। मेसी की ओर से मिले पास को एल्बा ने 28वें मिनट में गोल कर क्लब को 3-0 से आगे किया।

लुइज सुआरेज ने तीन मिनट बाद गोल कर 4-0 से बढ़त हासिल की। बार्सिलोना की इस बढ़त के बाद वीगो के मैच में वापसी के अवसर न के बराबर हो गए।

बार्सिलोना के कोच एर्नेस्टो वेलवेर्डे ने इसके बाद दूसरे हाफ में सेंट्रल डिफेंडर जेरार्ड पिक को आराम देने का फैसला किया। इसके बाद दूसरे हाफ में इवान राकिटिक ने गोल कर बार्सिलोना को 5-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493