‘किंग ऑफ कॉमेडी’ कहलाने से डर लगता है : कपिल शर्मा

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। ‘किंग ऑफ कॉमेडी’ के नाम से पहचाने जाने वाले लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बताया कि उन्हें ‘किंग ऑफ कॉमेडी’ कहलाने से डर लगता है और वह केवल लोगों को हंसाना चाहते हैं।

एक बयान के मुताबिक, उन्होंने मंगलवार को कॉमेडी रियेलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज’ के निर्णायकों श्रेयस तलपडे और साजिद खान और अभिनेता अक्षय कुमार के साथ शो की शूटिंग की।

शूटिंग के दौरान अक्षय ने कपिल से पूछा कि उन्हें ‘किंग ऑफ कॉमेडी’ कहलाकर कैसा महसूस होता है।

इस पर कपिल ने कहा, “मैं केवल अपना काम करना चाहता हूं, जो है लोगों को हंसाना। लोगों को हंसाना एक जन्मजात गुण है। मुझे खुशी है कि मुझमें यह प्रतिभा है। मुझे दी गई उपाधि में मैं विश्वास नहीं रखता क्योंकि यहां बहुत से प्रतिभाशाली लोग हैं जिनमें लोगों को हंसाने की काबिलियत है। उपाधियों से मुझे डर लगता है। मैं केवल लोगों को हंसाना चाहता हूं।”

इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493