‘किंग ऑफ द जंगल’ में नजर आएंगे रोजन, कीटन

लॉश एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता सेथ रोजन और माइकल कीटन फिल्म ‘किंग ऑफ द जंगल’ में नजर आएंगे। हास्य से भरपूर यह फिल्म कंप्यूटर प्रोगामर व व्यवसायी जॉन मैकफी की सच्ची कहानी पर आधारित है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, स्कॉट एलेक्जेंडर और लैरी करजेवस्की की पटकथा को ग्लेन फिकार्रा और जॉन रेक्वा निर्देशित कर रहे हैं, जो जोशुआ डेविस के आर्टिकल ‘जॉन मैकफी लास्ट स्टैंड’ पर आधारित है।

फिल्म में कीटन ‘मैकफी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर’ के निर्माता मैकफी के किरदार में हैं, जबकि रोजन एक वायर्ड मैगजीन के इन्वेस्टीगेटर एरी फरमैन की भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493