किंबर्ली के साथ होंगी 8 ब्राइडमेड्स

लॉस एंजेलिस, 7 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका किंबर्ली वाल्श की शादी में उनके साथ एक या दो नहीं, बल्कि कुल आठ ब्राइडमेड्स होंगी। उनके पूर्व संगीत बैंड ‘गर्ल्स अलाउड’ की साथी निकोला रॉबर्ट्स और चेरिल फर्नाडीज-वर्सीनी भी उनकी ब्राइडमेड्स बनेंगी।

किंबर्ली अपने प्रेमी जस्टिन स्कॉट के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, किंबर्ली ने अपने पूर्व बैंड की साथियों को शादी में ब्राइडमेड्स बनने का निमंत्रण दिया। उनके अलावा किंबर्ली की दो पक्की सहेलियां, दो बहनें और जस्टिन की बहन और बेटी कोल भी उनकी ब्राइडमेड्स बनेंगी।

किंबर्ली ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “हां, वे आठ लोग हैं, लेकिन यदि उनमें से किसी को हटाना पड़े, तो फिर कोई भी मेरी ब्राइडमेड नहीं होगी। इस बारे में कोई नियम तो नहीं है।”

किंबर्ली की शादी में जहां निकोला और चेरिल शामिल होंगे, वहीं बैंड की दो अन्य साथी नादिन कोएल और सारा हार्डिग का विवाह में शामिल होना निश्चित नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493