मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। इतालवी सौंदर्य ब्रांड किको मिलानो ने भारत में अपने 20 साल पूरे होने के अवसर पर मुंबई में सी वुड ग्रांड सेंट्रल में अपना पहला स्टोर खोला है।
पिछले 20 साल से सौंदर्य उद्योग में मौजूद किको मिलानो के दुनियाभर में 1000 से भी ज्यादा स्टोर हैं। ब्रांड अब भारत के सौंदर्य बाजार में भी अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।
किको मिलानो की कंट्री डायरेक्टर, अनन्या सबरवाल ने एक बयान में कहा, “मुझे फैशन कैपिटल, मुंबई में ब्रांड का पहला स्टोर खुलने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”
डीएलएफ ब्रांड्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ टिमी सरना ने कहा, “हम इसी तेजी को बरकरार रखते हुए देशभर में और भी कई स्टोर खोलना चाहते हैं।”
दुनिया के 20 देशों में मौजूदगी वाले ब्रांड का मुंबई में यह पहला स्टोर है। कंपनी इससे पहले दिल्ली एवं एनसीआर में अपने तीन स्टोर खोल चुकी है।
dharmpath.com dharmpath