किट हैरिंगटन की मेकओवर की योजना

लंदन, 21 जून (आईएएनएस)। अभिनेता किट हैरिंगटन का कहना है कि वह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की शूटिंग पूरी होने के बाद अपने बाल कटवाएंगे।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के मुताबिक, जीओटी का आखिरी सीजन खत्म लगभग खत्म होने वाला है। इस दौरान हैरिंगटन ने अपने घने लंबे बाल कटवाने की इच्छा जताई है।

हैरिंगटन ने कहा, “मैं अपने घने लंबे बाल कटाकर अपने इस लुक से निजात पाना चाहता हूं और एकदम नया लुक अपनाना चाहता हूं।”

किट हैरिंगटन ने जीओटी के आठों सीजन में जॉन स्नॉ का किरदार निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493