किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौटीं मेलानिया ट्रंप

वाशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौट आई हैं। व्हाइट हाउस कार्यालय की ओर से यह बयान जारी किया गया।

वाशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौट आई हैं। व्हाइट हाउस कार्यालय की ओर से यह बयान जारी किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा, “प्रथम महिला आज सुबह घर व्हाइट हाउस लौट आईं।”

बयान में कहा गया, “वह सहजता के साथ आराम कर रही हैं और ऊर्जा से भरी हुई हैं।”

मेलानिया की सोमवार को किडनी की सफल सर्जरी हुई थी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार शाम पत्नी से मिलने के लिए सेना अस्पताल गए थे, जहां वह सर्जरी के लिए रुकी थीं।

ट्रंप ने शनिवार दोपहर ट्वीट कर मेलानिया के घर लौटने का स्वागत करते हुए कहा कि वह, “अच्छा महसूस कर रही हैं।”

स्लोवेनिया में जन्मीं पूर्व मॉडल मेलानिया ने ट्रंप से 2005 में शादी की थी। दोनों 12 वर्षीय बेटे बैरन के माता-पिता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493