किडमैन को हिंदी फिल्मों के प्रस्ताव का इंतजार!

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री निकोल किडमैन को कहना है कि वे हिंदी फिल्म जगत में आने की इच्छुक हैं और इंतजार कर रही हैं कि कब उन्हें इसके लिए कोई प्रस्ताव मिले।

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री निकोल किडमैन को कहना है कि वे हिंदी फिल्म जगत में आने की इच्छुक हैं और इंतजार कर रही हैं कि कब उन्हें इसके लिए कोई प्रस्ताव मिले।

हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2015 के मौके पर यहां किडमैन से जब यह सवाल किया गया कि उन्होंने कभी भी हिंदी फिल्म में काम क्यों नहीं किया, किडमैन ने चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे कभी इसका प्रस्ताव ही नहीं मिला।”

किडमैन ने कहा, “हमने अपनी फिल्म ‘मॉलिन रूज’ के लिए बॉलीवुड से काफी कुछ चुराया था। जब हमने यह फिल्म की तब मैंने कई बॉलीवुड फिल्में देखीं। तभी मुझे हिंदी फिल्मों से प्यार हो गया।”

2001 में ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी संगीत फिल्म ‘मॉलिन रूज’ में किडमैन ने एक अत्यधिक बीमार कैबरे नर्तकी और वेश्या की भूमिका निभाई थी।

किडमैन का कहना है कि बॉलीवुड की संगीतमय फिल्मों का अनुसरण करना आसान नहीं है।

पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचने या दो फूलों के आपस में टकराने जैसे दृश्यों वाली बॉलीवुड मसाला फिल्म में काम करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने मजाकिया लहजे में कहा, “यह मेरी पसंदीदा फिल्म जैसी है। मैं इस प्रकार की फिल्म करने के लिए तैयार हूं। चुंबन के लिए फूल कहां है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493