लंदन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या के एलियुड किपोगे ने रविवार को लंदन मैराथन के पुरुष वर्ग में जीत हासिल की। महिला वर्ग में बाजी इथोपिया की टिगिस्ट टुफा ने मारी। पिछले 14 सालों में यह रेस जीतने वाली वह इथोपिया की पहली महिला हैं।
आखिरी बार इथोपिया की डेराटु टुलू 2001 में यह रेस जीता था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वर्ष-2003 में विश्व चैम्पियन जीतने वाले किपोगे ने दो घंटे, चार मिनट और 41 सेकेंड में रेस पूरी की।
केन्या के ही विल्सन किपसांग ने पांच सेकेंड ज्यादा का समय लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके हमवतन और मौजूदा विश्व रिकार्ड धारक डेनिस किमेटो को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
महिला वर्ग में 2014 की शघाई मैराथन विजेता टुफा ने दो घंटे 23 मिनट और 22 सेकेंड का समय लिया। दो बार लंदन मैराथन जीतने वालीं केन्या की मैरी कीटेनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इथोपिया की टिर्फी सेगाए तीसरे पायदान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath