किम अब नहीं रहीं सुनहरे बालों वाली

लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने अपने बालों को फिर से काले रंग में रंगवा लिया है।

महीने की शुरुआत में पेरिस फैशन वीक के दौरान किम को सुनहरे बालों में देखा गया था।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, किम ने फोटोग्राफर एलेन वोन अनवर्थ के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की, जिसमें वह अपनी पुरानी चिरपरिचित काली जुल्फों के साथ नजर आ रही हैं।

किम (34) ने फोटो के साथ लिखा, “एलेन वोन वर्थ के साथ काम का एक दिन। आप के सामने इस परियोजना का खुलासा करने के लिए बेसब्र हो रही हूं।”

हालांकि यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि तस्वीर में दिख रही काली लंबी जुल्फों का राज विग भी हो सकता है, लेकिन एक और तस्वीर में उन्हें काली जुल्फों में ही देखा गया, जिसमें वह अपनी कार में बैठी हैं और कार के आइने में अपने बदले रूप को निहार रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493