किम कर्दशियां एक साथ पहनती हैं कई बॉडी शेपर्स

लंदन, 17 जून (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां वेस्ट छरहरी काया और पेट को पतला दिखाने के लिए एक साथ दो जोड़ी स्पेंक्स पहनती हैं।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, कीपिंग अप विथ द कर्दशियन्स की 35 वर्षीय स्टार ने बताया, “जब मुझे लगता है कि मैं मोटी लग रही हूं तो कई बार मैं एक के ऊपर एक दो बॉडी शेपर्स पहन लेती हूं।”

उन्होंने कहा, “यह आपको सहज महसूस कराता है।”

किम कर्दशियां ने बताया,” में छोटे शॉर्ट्स सिर्फ छोटी ड्रेस के साथ पहनती हूं, लेकिन मैं बड़े शॉर्ट्स पसंद करती हूं, जो ऊपर से लेकर घुटनों तक आते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493