किम कर्दशियां की बेटे के साथ पहली यात्रा

लॉस एंजेलिस, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां ने पहली बार अपने बेटे सेंट वेस्ट के साथ घर से बाहर कदम रखा है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाईन डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, एप और वेबसाइट पर चार मिनट लाइव स्ट्रीम में पहली उपस्थिति के एक दिन बाद, यहां शुक्रवार को नवजात बच्चे के साथ वह यात्रा पर निकलीं।

किम और सेंट के साथ कान्ये वेस्ट भी थे और दोनों के पहले बच्चे का नाम नॉर्थ वेस्ट है।

किम को काले रंग के परिधान में देखा गया, इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा कोट भी पहन रखा था। वहीं कान्ये काले रंग की जैकेट पहने हुए दिखाई दिए।

परिवार की इस यात्रा के बारे में एक सूत्र ने बताया, “पूरा परिवार खुश था। किम भी अच्छी लग रही थीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493