किम कर्दशियां वेस्ट बेटी के कपड़ों का संग्रह कर रहीं

लंदन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां वेस्ट अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट के सभी कपड़ों का संग्रह कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी चार वर्षीय बेटी जब बड़ी होगी तो इसके लिए उनकी सराहना करेगी।

फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके की रपट के मुताबिक, 37 वर्षीय टीवी हस्ती ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया कि वह अपनी चार वर्षीय बेटी के कपड़ों, जैकेट और पुराने कपड़ों सहित नामकरण के समय पहने गए कपड़ों को भी संभाल कर रखेंगी।

स्नैपचैट पर साझा किए गए वीडियो में किम ने कहा है कि वह नॉर्थ के सभी चीजों को संग्रह कर रही हैं।

किम का उनके पति कान्ये वेस्ट से दो वर्षीय बेटा सेंट भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493