किम, केनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साथ खिंचवाई फोटो

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां और उनके पति रैपर केनी वेस्ट ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, किम ने शुक्रवार को फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति के साथ अपनी और केनी की तस्वीर साझा की और राष्ट्रपति का संदेश भी साझा किया।

उन्होंने लिखा, “किम और केनी के साथ के लिए शुक्रिया और आपकी प्यारी बिटिया को शुभकामनाएं।”

यह तस्वीर पिछले साल अक्टूबर महीने में ली गई थी, जब केनी और किम एक कार्यक्रम के लिए व्हाइट हाउस में थे।

केनी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद ट्विटर पर लिखा था, “मेरी पत्नी और मैं दो सप्ताह पहले राष्ट्रपति ओबामा से मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493