किम के परफ्यूम की बॉटल उनके शरीर के आकार जैसी

लॉस एंजेलिस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। रियलिटी टेलीविजन स्टार किम कर्दाशियां जल्द ही एक परफ्यूम लॉन्च करने वाली हैं और इस परफ्यूम की बॉटल का आकार खुद उनकी शारीरिक बनावट से प्रेरित होगा।

‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘कीपिंग अप विद कार्दशियां’ की स्टार का नवीनतम केकेडब्ल्यू परफ्यूम अगले माह बाजार में आने के लिए तैयार है और किम इसकी पैकेजिंग को लेकर खासी उत्साहित हैं।

उन्होंने ‘बिजनस ऑफ फैशन’ मैगजीन को बताया, “मैं जो अगला परफ्यूम लॉन्च करने जा रही हूं वह कमाल का है। इसकी बॉटल एक प्रकार से मेरे शरीर की मूर्ति होगी। यह बहुत शानदार है। इसकी सुगंध बेहद अच्छी है। मुझे इस पर गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493