किम को मिला भारतीय फिल्म का प्रस्ताव

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां वेस्ट को भारतीय फिल्मकार फैजल सैफ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फॉर एडल्ट्स ओनली’ में मुख्य भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया है।

किम इस समय गर्भवती हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

फैजल ने अपनी फिल्म को सबसे बिंदास और अश्लील भारतीय फिल्म कहा है।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “हां, हमने किम से संपर्क किया है और हमें पता है किम इस समय गर्भवती हैं। मुझे विश्वास है कि किम हमारी फिल्म के विचार से खुद को जरूर जोड़ पाएंगी।”

फैजल को पूरा विश्वास है कि किम उनका प्रस्ताव नहीं ठुकराएंगी।

किम पिछले साल भी रिएलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 8’ में शिरकत करने भारत आने वाली थीं, लेकिन वीजा नहीं मिल पाने के कारण उनको भारत दौरा रद्द करना पड़ा था।

फिल्म ‘फॉर एडल्ट्स ओनली’ का निर्माण तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में किया जाएगा। डायमेंशन फिल्म्स इसकी निर्माता होगी।

फैजल फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू करने की योजना बना रहे हैं और खबर है कि वह एक लोकप्रिय तमिल अभिनेता को एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए फिल्म में लेना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493