किम जोंग उन दक्षिण कोरिया के साथ नया इतिहास लिखने के इच्छुक (लीड-1)

सियोल, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का कहना है कि वह दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं।

किम ने प्योंगयांग पहुंचे दक्षिण कोरिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उन्हें राष्ट्रीय पुनर्एकीकरण का नया इतिहास लिखने की उम्मीद है।

द गार्डियन के मुताबिक, किम ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख चुंग इयू-योंग के नेतृत्व में दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल की दो दिवसीय यात्रा के दौरान यह बयान दिया।

किम जोंग उन के पिता के निधन के बाद साल 2011 में किम के सत्ता में आने के बाद दक्षिण कोरिया के सर्वाधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की है।

समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, “उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य तनाव कम करने और वार्ता, संपर्क, सहयोग और आपसी आदान-प्रदान बहाल करने को लेकर अपने विचार साझा किए।”

केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, “उन्होंने बार-बार स्पष्ट किया कि यह हमारा सतत और सैद्धांतिक रुख है और उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के संबंधों को उन्नत करने के लिए यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति है। वह सशक्त प्रयासों के जरिए राष्ट्रीय पुनर्एकीकरण का नया इतिहास लिखना चाहते हैं ताकि विश्व हम पर गौरवान्वित हो।”

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस ‘संतोषजनक समझौते’ का क्या मतलब है और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के लिए उत्तर कोरिया के निमंत्रण के बावजूद कोई तारीख निर्धारित क्यों नहीं की गई।

केसीएनए के मुताबिक, प्योंगयांग पहुंचे दक्षिण कोरिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने किम जोंग उन को राष्ट्रपति मून जे इन का खत भी दिया और किम ने ‘व्यावहारिक कदम उठाने के आदेश दिए।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493