सियोल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो की मौत पर अपनी संवेदना प्रकट की है। उन ने कास्त्रो को क्यूबा की क्रांति का सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट जन नेता करार दिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो को भेजे राजनीतिक संदेश में किम ने फिदेल कास्त्रो की मौत पर शनिवार को अपना दुख व्यक्त किया।
किम ने कहा है, “मैं आपसे, क्यूबा की पार्टी से, सरकार से और जनता से दिवंगत के परिवार के सदस्यों से गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।”
इसमें उल्लेख किया गया है कि फिदेल कास्त्रो ने एक सच्चे नेता के रूप में क्यूबा की सार्वभौमिकता और मर्यादा का सम्मान किया और उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की समृद्धि और जनता की खुशहाली को समर्पित कर दिया।
किम ने कहा है, हालांकि वह अब नहीं रहे लेकिन उन्होंने जो बहुमूल्य साहसिक काम किए वह हमेशा दोनों देशों के लोगों के और प्रगतिशील मानव जाति के दिलों में रहेगा।
क्यूबा और उत्तर कोरिया के बीच वैचारिक मतभेद के बावजूद दोनों देशों का कुल मिलाकर रिश्ते अच्छे रहे हैं।
फिदेल कास्त्रो पहली और आखिरी बार 1986 में उत्तर कोरिया का दौरे पर गए थे। उस दौरान वह देश के संस्थापक किम दो सुंग और उनके पुत्र व उत्तराधिकारी बने किम जोंग इल से मिले थे जो उत्तर कोरिया के मौजूदा नेता के क्रमश: दादा और पिता थे।
dharmpath.com dharmpath