‘किम जोंग-नम का शव अब भी मलेशिया में’

कुआलालंपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री एस. सुब्रमण्यम ने मंगलवार को पुष्टि की कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नम का शव अब भी कुआलालंपुर में ही है, जिनकी पिछले महीने यहां हत्या कर दी गई थी।

न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि शव को कुआलालंपुर हॉस्पिटल के नेशनल फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट में रखा गया है।

उन्होंने मीडिया में जारी उन खबरों का खंडन किया कि उनके शव को दफनाया जा चुका है।

उन्होंने कहा, “शव को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन हमें इस बारे में अपनी फॉरेंसिक टीम से जानकारी हासिल करनी होगी।”

उन्होंने कहा, “जहां तक मेरी जानकारी है, शव अब भी अस्पताल के मुर्दाघर में है।”

सुब्रमण्यम ने कहा कि जब तक विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई निर्देश नहीं मिलता, स्वास्थ्य मंत्रालय पर ही किम जोंग-नम के शव की जिम्मेदारी रहेगी।

न्यू स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक, सुब्रमण्यम ने कहा, “(मलेशिया के) विदेश मंत्रालय और उत्तर कोरिया सरकार के बीच इस संबंध में बातचीत जारी है।”

उन्होंने कहा, “हमें शव को लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले बातचीत के नतीजे का इंतजार करना होगा।”

रविवार को खबरों में कहा गया था कि किसी धार्मिक रस्म के लिए किम जोंग-नम के शव को मुर्दाघर से निकाल लिया गया है।

शव को ‘कुआलालंपुर सिटी कॉल क्रिमेटोरियम’ में ले जाए जाने की खबरें भी आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493