किम जोंग-नाम हत्याकांड मामले में इंडोनेशियाई महिला आरोपमुक्त (लीड-1)

कुआलालम्पुर, 11 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की हत्या के मामले में एक मलेशियाई न्यायाधीश द्वारा एक इंडोनेशियाई महिला को हत्या के आरोप से मुक्त करने के बाद सोमवार को उसे छोड़ दिया गया।

अभियजोकों ने उसके खिलाफ मामले को आगे बढ़ाने से मना कर दिया, जिसके बाद यह फैसला सामने आया।

सीएनएन ने बताया कि सिती ऐस्याह के खिलाफ आरोप वापस लेने लेने का अभियोजन पक्ष का फैसला कई लोगों के लिए हैरानी भरा रहा।

फैसले के बाद ऐस्याह ने मीडिया को बताया कि मुक्त किए जाने को लेकर वह हैरान थी। उसके वकील गूई सून सेंग ने कहा कि शाम तक ऐस्याह के अपने देश रवाना होने की उम्मीद है।

गूई ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि अभियोजकों ने क्यों कहा कि वे आरोप वापस लेना चाहते हैं, क्योंकि उन लोगों ने अदालत में कोई कारण नहीं बताया।

अदालत में ऐस्याह के साथ मौजूद मलेशिया के लिए इंडोनेशिया के राजदूत ने न्यायाधीश और मलेशियाई सरकार का आभार जताया।

ऐस्याह और वियतनाम की डोन थी हुआंग दोनों पर फरवरी 2017 में किम जोंग-नाम की हत्या का आरोप लगाया गया था।

अधिकारियों ने कहा था कि दोनों महिलाओं ने किम जोंग-नाम के कुआलालाम्पुर हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उनके खिलाफ घातक नर्व एजेंट वीएक्स का इस्तेमाल कर दिया। कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई।

सार्वजनिक रूप से लीक हुई घटना की फुटेज में एक महिला को पीछे से आकर उनके चेहरे पर कुछ रगड़ते हुए और फिर भागते हुए दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493