किम, ट्रंप वार्ता से पहले उत्तर कोरिया में सैन्य नेतृत्व में बदलाव

सियोल, 4 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की ऐतिहासिक बैठक से पहले प्योंगयांग के तीन शीर्ष सैन्य अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।

समाचार एजेंसी योनहाप ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया कि रक्षा प्रमुख पाक योंग सिक के स्थान पर नो वांग चोल को लाया गया है जबकि कोरियन पीपुल्स आर्मी (केपीए) के जनरल स्टाफ प्रमुख री योंग सू के स्थान पर री योंग गिल को पदोन्नत किया गया है।

इससे पहले उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया था कि केपीए के जनरल राजनीतिक ब्यूरो के निदेशक किम जोंग गाक के स्थान पर सैन्य जनरल किम सू गिल को लाया गया है।

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493