लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां वेस्ट दूसरी बार गर्भवती हैं।
किम और उनके पति रैपर केनी वेस्ट पहले से दो साल की बेटी नार्थ के माता-पिता हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, किम ने अपने पारिवारिक रिएलिटी टीवी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ के रविवार को प्रसारित मिड सीजन फिनाले के टीजर में अपने दूसरी बार गर्भवती होने का खुलासा किया।
टीजर में किम डॉक्टर से मुलाकात के बाद अपनी बहन कोल कर्दाशियां को यह खुशखबरी देते दिखाई दे रही हैं।
वह कोल से कह रही हैं, “मेरी रक्त जांच की रपट आ गई है और मैं गर्भवती हूं।”
किम ने पूर्व में कहा था कि पहली बार गर्भावस्था के दौरान दिक्कतें आने के बावजूद वह परिवार बढ़ाने की इच्छा रखती हैं।
dharmpath.com dharmpath