किम ने जेसिका से कहा, ‘आप मेरी दोस्त नहीं’ं

लॉस एंजेलिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री किम कैटराल ने ‘सेक्स एंड द सिटी’ की अपनी पूर्व सह-कलाकार सारा जेसिका पार्कर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर हुए कहा कि वह उनकी दोस्त नहीं हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, साथ शो करने के बाद से दोनों के बीच मतभेद हैं।

वहीं कैटराल ने इंस्टाग्राम पर ट्वीट किया, “सारा जेसिका पार्कर इस दुखद समय में मुझे तुम्हारे प्यार या समर्थन की जरूरत नहीं है।”

इसके साथ कैप्शन में उन्होंने पार्कर के लिए ‘पाखंडी’ और ‘क्रूर’ लिखा।

उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि आप मेरा परिवार नहीं हैं, न ही मेरी दोस्त हैं, इसलिए मैं आपको एक बार लिखकर बता रही हूं कि अपनी ‘अच्छी लड़की’ वाली छवि बनाने के लिए हमारी त्रासदी का इस्तेमाल करना बंद करें।”

वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, कैटराल ने अपने भाई क्रिस के निधन के संदर्भ में यह बात कही, जिसके बारे में पार्कर ने गुरुवार को मीडिया के साथ पाले सेंटर में ‘एन इवनिंग विद द कास्ट ऑफ डायवोर्स के दौरान बात की थी।’

पार्कर ने इंस्टाग्राम पर इस संबंध में शोक संदेश भी पोस्ट किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493