किम-मून की बैठक के पूर्व मिले दोनों देशों के अधिकारी

सियोल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर और दक्षिण कोरिया ने 27 अप्रैल को निर्धारित दोनों देशों के नेताओं की बैठक से पहले प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को सीमा पर एक बैठक शुरू की।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र में बैठक चल रही है।

पहले यह बैठक बुधवार को होने वाली थी लेकिन उत्तर कोरिया के आग्रह पर बैठक को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया, हालांकि उसने आग्रह का कोई कारण नहीं बताया।

बैठक में दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेशनल इंटेलीजेंस सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी सांग-ग्यूम ने की जबकि उत्तर कोरियाई दल का नेतृत्व स्टेट अफयर्स कमीशन के अधिकारी किम चांगसन ने की।

प्रोटोकॉल और सुरक्षा के अलावा दोनों पक्ष मीडिया को बुलाने की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

वर्ष 2007 के बाद दोनों कोरियाई देशों के नेताओं का यह पहला सम्मेलन हो रहा है। इसके बाद मई में भी सम्मेलन होने वाला है लेकिन उसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493