किम-मून मुलाकात की तैयारियों को अंतिम रूप दिया

सियोल, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने राष्ट्रपति मून जे-इन और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की ऐतिहासिक मुलाकात की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरियाई प्रशासन ने उत्तर कोरियाई सीमा पर बैठक का पूर्वाभ्यास किया। दोनों नेताओं की मुलाकात शुक्रवार को यहीं होनी है।

ब्ल्यू हाउस ने बैठक के दौरान रात्रिभोज में परोसे जाने वाले व्यंजनों की सूची जारी की। व्यंजनों में दोनों देशों के पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया ने सम्मेलन के लिए दोनों देशों द्वारा मंजूर की गई जानकारी उपलब्ध कराई।

किम जिस पैदल मार्ग से सीमा पार कर शांति सभा तक आएंगे, दोनों देशों ने उस मार्ग को भी मंजूरी दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसके लिए अंतिम उच्चस्तरीय वार्ता की जरूरत नहीं पड़ेगी जिसके लिए पहले बात हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493