मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री किम शर्मा ने सोमवार को कहा कि वह अपने शादीशुदा जीवन में समस्याओं की खबरों के बारे में कोई सफाई नहीं देना चाहतीं और इन सब पचड़ों में नहीं पड़ना चाहतीं।
हालिया खबरों में कहा गया था कि केन्याई व्यवसायी अली पुंजानी के साथ किम का वैवाहिक रिश्ता टूट चुका है और वह अपने करियर को फिर से आगे बढ़ाने के लिए मुंबई लौट आई हैं। किम और पुंजानी की शादी 2010 में हुई थी।
किम ने इसके जवाब में ट्वीट कर कहा, “मैं इन सब पचड़ों में नहीं पड़ना चाहती और इन बेकार की चर्चाओं पर ध्यान नहीं देना चाहती।”
किम को आखिरी बार 2009 की तेलुगू फिल्म ‘मगधीरा’ में देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath