कियारा आडवाणी ‘कलंक’ में विशेष उपस्थिति को लेकर उत्साहित

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिषेक वर्मन की ऐतिहासिक फिल्म ‘कलंक’ में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर उत्साहित हैं।

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिषेक वर्मन की ऐतिहासिक फिल्म ‘कलंक’ में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर उत्साहित हैं।

कियारा ने मंगलवार को ब्लूस्टोन स्टोर के लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत की।

आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर कियारा ने कहा, “मैं ‘कलंक’ में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म है और यह पहली बार है जब मैं किसी ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा हूं। मैंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है।”

कियारा ने बताया कि उन्होंने ‘कबीर सिंह’ और ‘गुड न्यूज’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

‘लस्ट स्टोरीज’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैंने ‘कबीर सिंह’ और ‘गुड न्यूज’ की एक साथ शूटिंग शुरू कर दी है और काम अच्छा चल रहा है। हम शूटिंग जारी रखने और दर्शकों के लिए अच्छी फिल्म बनाने के लिए उत्साहित हैं।”

‘कबीर सिंह’ संदीप वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493