किरकुक, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तरी इराक के किरकुक प्रांत में आंतकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 74 आतंकवादियों को शुक्रवार को मार गिराया गया।
किरकुक, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तरी इराक के किरकुक प्रांत में आंतकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 74 आतंकवादियों को शुक्रवार को मार गिराया गया।
इन आतंकवादियों ने किरकुर पर हमला कर दिया था जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने इन्हें मार गिराया।
प्रांतीय सुरक्षा समिति के मुताबिक, सुरक्षा बलों और कुर्दिश पेशमर्गा लड़ाकों ने करीब 100 आतंकवादियों के हमलों को नाकाम कर दिया।
बयान के अनुसार, “सुरक्षा बलों ने कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया है। इन आतंकवादियों में इस हमले का नेता भी शामिल है, जो इराक का रहने वाला है।”
dharmpath.com dharmpath