किरदार में समा जाती हूं : विद्या बालन

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी फिल्म ‘कहानी 2’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री विद्या बालन का कहना हैं कि फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आएगी। उन्होंने साथ ही बताया कि वह किस तरह फिल्म के किरदार में समा जाती हैं।

विद्या ने कहा, “सभी इस इस फिल्म की कहानी से जुड़ पाएंगे। जब मैं कोई किरदार निभा रही होती हूं तो मैं उसमें पूरी तरह समा जाती हूं और तब मैं यह नहीं सोचती कि फिल्म कैसी बनेगी।”

विद्या बुधवार को फिल्म के प्रचार के लिए रेडियो स्टेशन्स गई थीं।

उन्होंने कहा, “मुझे रेडियो ट्रेल्स काफी पसंद हैं क्योंकि आरजे बेहद ऊर्जावान होते हैं और हर स्टेशन में कुछ न कुछ मजेदार होता है। आप इससे बोर नहीं होते।”

क्या फिल्म को लेकर उनके मन में घबराहट है, यह पूछने पर उन्होंने कहा, “मुझे कोई घबराहट नहीं है। मैं जो करना चाहती थी, मैंने वह किया। अब हम केवल प्रचार में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। हम फिल्म का एक अलग अंदाज में प्रचार कर रहे हैं, जिससे मेरी रुचि और उत्साह बना हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493